सिंगापुर में मंत्रिमंडल गठन अगले 2 सप्ताह में

सिंगापुर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने आम चुनावों में अपनी पार्टी को मिली जबर्दस्त जीत के बाद कहा है कि वह अगले दो सप्ताह में मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।

सीन के समक्ष इस वक्त यह निर्णय लेना सबसे जरूरी है कि नए मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री का पद कौन संभालेगा, क्योंकि पूर्व परिवहन मंत्री लुई टक येव ने आम चुनाव से ठीक पहले चुनाव न लड़ने का फैसला किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। सीन ने कहा, “आज हम लुई टक येव जैसे पिछले परिवहन मंत्रियों द्वारा किए गए कामों का लाभ पा रहे हैं। लुई टक येव ने पिछले चार वर्षो में बहुत अच्छा काम किया है। कुछ परिणाम अब दिख रहे हैं, लेकिन कुछ आने वाले पांच, 10 या 15 वर्षो में नहीं दिखेंगे। यह एक बहुत लगन वाला काम है, लेकिन मैं किसी न किसी को ढूंढ़ लूंगा।”

सीन के नेतृत्व वाली पीपुल्स एक्शन पार्टी ने चुनाव में 69.86 फीसदी मतों के साथ जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493