बेटा प्रेमिका संग भागा, पिता ने फांसी लगा ली

यह घटना जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, धुरई निवासी राजाराम (65) ने रविवार सुबह करीब 5 बजे गांव से आधा मीटर दूर एक जामुन के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि राजाराम का बेटा रंजीत और असउवा गांव की एक लड़की एक ही दिन अपने-अपने घर से भग गए। इस बात को लेकर लड़की का पिता शिवकुमार राजाराम के घर पर आकर जान से मारने की धमकी दिया करता था। आजिज आकर वृद्ध ने आत्महत्या कर ली।

शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले शिवकुमार पर कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493