बेटा मेरे लिए भाग्यशाली : अर्जुन बिजलानी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इसी वर्ष पिता बने टेलिविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कहना है कि उनका बेटा उनके लिए बेहद भाग्यशाली है।

‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से चर्चित हुए अर्जुन ने 2013 में नेहा स्वामी से विवाह किया। बिजलानी दंपति को इसी साल की शुरुआत में बेटे का सुख प्राप्त हुआ।

अर्जुन ने कहा, “मेरा बेटा मेरे लिए भाग्यशाली है। अयान का जन्म जनवरी में हुआ था और मार्च में मैने ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ साइन किया और अब ‘नागिन’। मुझे लगता है कि मैं कुछ ठीक कर रहा हूं। वह मेरे जीवन में बेहद सकारात्मकता लेकर आया है।”

अर्जुन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “मैं बेहद मेहनत कर रहा हूं। मुझे अभी बहुत कुछ करना है लेकिन मैं सही राह पर हूं।”

अर्जुन ने कहा कि वे पिता बनने की जिम्मेदारी का मजा उठा रहे हैं।

अर्जुन ने कहा, “मैं जिम्मेदारियां बांटने की कोशिश करता हूं। जब भी मैं घर पर होता हूं अपनी पत्नी की मदद करने की कोशिश करता हूं।”

अर्जुन फिलहाल नए टीवी कार्यक्रम ‘नागिन’ में काम कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम कलर्स चैनल पर एक नवंबर से प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493