सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर किया पदार्पण

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे काफी लंबे समय से सामाजिक प्लेटफार्मो से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं उन्होंने ट्विटर के साथ आभासी दुनिया में कदम रखा है।

अभिनेत्री ने कहा कि वह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के जरिए दुनियाभर में अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।

सोनाली ने बुधवार देर रात ट्विटर पर लिखा, “दुनिया के 140 किरदारों को नमस्कार। आखिरकार यहां ट्विटर, चैटर पर सभी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।”

सोनाली ने मनोरंजन-जगत में ‘सरफरोश’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘दिलजले’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी कई फिल्मों का प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्देशक गोल्डी बहल के साथ शादी की। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे के धारावाहिक ‘अजीब दास्तां है ये’ में अभिनय किया।

ट्विटर पर कदम रखने के बाद अभिनेत्री वे विद्या बालन की प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें एक प्रतिभाशाली महिला करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493