‘शानदार’ के बाद अब शाहिद की ‘रंगून’

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)।बॉक्स ऑफिस पर ‘शानदार’ की असफलता से निराश न होकर शाहिद कपूर ने कहा है कि उन्हें अभी बहुत कुछ करना है। बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ते हुए शाहिद अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ पर ध्यान देना चाहते हैं।

शाहिद ने गुरुवार को ट्वीट किया, “रंगून के लिए तैयारी का समय। अभी बहुत कुछ करना है।”

शाहिद ने साथ ही अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

प्रख्यात फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ द्वितीय विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि में बनी 1940 के दशक पर आधारित कहानी है।

फिल्म में सैफ अली खान और कंगना रनौत भी हैं।

इसी बीच शाहिद की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘शानदार’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

बॉक्स ऑफिस की असफलता के साथ ही धीमी गति के कारण फिल्म आलोचकों को प्रभावित करने में भी नाकाम रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493