मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन को बेटी अराध्या के पांचवें जन्मदिन पर गुरुवार को एक करोड़ का तोहफा मिला। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना उत्साह साझा किया।
अभिषेक ने लिखा, “मेरी बेटी के बर्थडे पर मुझे यह तोहफा मिला है। 1 करोड़!! हमारी टीम बढ़ रही है। आप सभी को खूब प्यार और सम्मान।”
अभिषेक के पिता और आराध्या के दादा जी अमिताभ बच्चन ने भी उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “इस पीढ़ी के बच्चे असाधारण ढंग के होशियार और आत्मविश्वास से भरे हैं। वे सब जानते हैं, जो उनके आसपास हो रहा है।”
dharmpath.com dharmpath