मैजिकब्रिक्स ने रियल एस्टेट एक्सपेरिएंस सेंटर लांच किया

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रियल एस्टेट वेबसाइट मैजिकब्रिक्स ने गुरुवार को अपनी तरह के अनूठे रियल एस्टेट एक्सपीरिएंस सेंटर की पेशकश की है। यह सेंटर आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है और यहां बेमिसाल कंटेंट की ताकत है।

यह सेंटर मुंबई के अंधेरी में शुरू किए गए मैजिकब्रिक्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे मेट्रो स्टेशन में स्थित है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के प्रॉपर्टी तलाश करने के पारंपरिक तरीकों में बदलाव लाना है। एक्सपीरिएंस सेंटर ऑनलाइन और ऑफलाइन दुनिया का संयोजन है।

इस लॉन्च का उद्घाटन करते हुए मैजिकब्रिक्सडॉटकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर पाई ने कहा, “एक्सपीरिएंस सेंटर उच्च गुणवत्तापूर्ण हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर को साथ लेकर आया है जो उपभोक्ता की प्रॉपर्टी खरीदने में आनी वाली समस्याओं का समाधान करता है। यह सेंटर भिन्न स्तर पर घर खरीदने की प्रक्रिया को बेहतर बनाएगा।”

कंपनी ने कहा कि इसकी मदद से खरीदार एवं बिकवाल के बीच व्याप्त अंतर को भरने का प्रयास किया गया है। वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, ऑन-डिमांड वीडियो-कॉल और लार्ज फॉर्मेट टचस्क्रीन जैसी तकनीकों का उपयोग कर उन सवालों के जबाव मुहैया कराए जाएंगे, जो घर खरीदने की प्रक्रिया के दौरान ग्राहक को परेशान करते हैं।

इस सेंटर में छह विशिष्ट घटक हैं जो खरीदार को विभिन्न कार्य करने की अनुमति देते हैं। इनमें प्रॉपर्टी लिस्टिंग ब्राउज करने से लेकर, विभिन्न फाइनेंशियल कैलकुलेटर्स का इस्तेमाल करना, प्रॉपर्टी की तुलना करना, आभासी रूप से (मैजिकब्रिक्स) सलाहकार से बात करना, प्रभावी वॉकथ्रूज और टचस्क्रीन आधारित नक्शों की तलाश तक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493