बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या की

कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक किशोर की इसलिए कथित तौर गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसका संबंध उसकी बेटी से था।

कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक किशोर की इसलिए कथित तौर गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसका संबंध उसकी बेटी से था।

पुलिस ने रविवार को कहा कि रफीकुल शेख को कक्षा 11 के छात्र साजिर-उल शेख की हत्या के लिए शनिवार शाम नाकाशिपारा इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया।

साजिर का रफीकुल की बेटी से प्रेम प्रसंग था, जो कक्षा 10 में पढ़ती है। लेकिन रफीकुल ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

राजिर शनिवार शाम रफीकुल के घर के बाहर लड़की से मिलने आया था।

लड़की ने कहा, “वह मुझसे मिलने आया था। उसके बाद मेरे पिता ने उसे पीठ में गोली मार दी। उन्होंने उसकी हत्या इसलिए की क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे।”

गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो रफीकुल वहां से फरार हो चुका था।

घायल राजिर को बेथुआदाहारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में रफीकुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक की मां ने रफीकुल को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।

दुखी मां ने कहा, “उसने मेरे बेटे को मार डाला। मैं चाहती हूं कि उसे फांसी पर लटकाया जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493