बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं, पिता ने दी आत्मदाह की धमकी

मगर मृतका का पिता असली हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ड्योढ़ी पर दस्तक दे रहा है। मृतका के पिता सत्यदेव ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और पुलिस के सामने आत्मदाह की धमकी दे डाली। इंस्पेक्टर प्रमोद द्विवेदी के समझाने के बाद वह शांत हुआ।

बीते 26 नवंबर 2016 को गांव रुदायन के निकट एक महिला का सिर कुचला हुआ शव मिला था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अखबारों में छपी खबर के बाद मृतका की पहचान पूजा पुत्री सत्यदेव के रूप में हुई।

पता चला कि पूजा की शादी के बाद करीब बीस वर्ष से वह अपने पति से अलग रह रही थी। एक दिन पूर्व पति उसे बुलाकर लाया और हत्या कर शव रुदायन रोड पर फेंक दिया। उसके बाद पिता ने पति दीपक सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मृतका के पति दीपक और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद पिता सत्यदेव अन्य हत्यारे को मुख्यारोपी बताते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगा। सत्यदेव ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा।

यह बात जब एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी को पता चली तो उन्होंने सत्यदेव को समझाया और हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वान देकर शांत किया। इस दौरान तमाशाइयों की भीड़ जुट गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493