लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। गायक रॉबिन थिके की प्रेमिका अप्रैल लव गेरी ने खुलासा किया है कि वह एक बच्ची को जन्म देंगी।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, मॉडल ने शुक्रवार को सोनोग्राफ की एक फोटो साझा की, जिसके साथ उन्होंने महिला सर्वनामों के साथ अपने बच्चे के लिंग के बारे में लिखा है।
उन्होंने लिखा है, “आप सभी देखो, मैं क्या पैदा कर रही हूं। उसके पैरों पर ध्यान दें, जो उसके सिर के ऊपर चढ़े हुए हैं। उसके पैर उसकी मां की तरह लंबे हैं।”
मॉडल ने इंस्टाग्राम पर अगस्त में अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए लिखा, “रॉबिन और मैं आपके साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं कि हम एक बच्ची को जन्म दे रहे हैं। तिथि एक मार्च है, (रॉबिन के दिवंगत पिता) एलन के जन्मदिन पर।”
थिके (40) का पूर्व पत्नी पौला पैटन से सात वर्षीय बेटा जूलियन फ्यूगो भी है।
उल्लेखनीय है कि एक वर्ष से अधिक समय तक डेटिंग के बाद, थिके और गेरी ने मई 2015 में कान्स फिल्म महोत्सव में एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी।
dharmpath.com dharmpath