उप्र : राजनाथ लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर

लखनऊ, 18 नवम्बर (आईएएनएस)। गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और फिर देर रात दिल्ली लौट जाएंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे अपने सरकारी आवास चार कालीदास मार्ग जाएंगे। इसके बाद शाम को चार बजे से उनका महानगर बूथ सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम है।

यह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में आयोजित हो रहा है। इसके बाद राजनाथ सिंह फिर अपने आवास जाएंगे। रात को वह वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493