बेटी को जिंदा दफन करने वाला पिता गिरफ्तार

अगरतला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी नौ साल की बेटी को जिंदा दफन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता उत्तम भौमिक ने आईएएनएस को शनिवार को यहां बताया, “अब्दुल हुसैन (30) ने अपनी बेटी जोशना के हाथ-पांव बांध दिए और उसे बॉक्सरनगर स्थित उसके घर के नजदीक खाली पड़े खेत में एक गड्ढे में दफन करने की कोशिश की।”

भौमिक ने बताया, “जब पड़ोसियों ने यह अपराध होते देखा, तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे और हुसैन को पकड़ लिया।”

पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने आधी दफन कर दी गई लड़की को बचाया।

यह घटना तब हुई जब हुसैन की पत्नी आयशा खातून घर में नहीं थी। हुसैन की दो बेटियां हैं। वह अपनी बेटियों को पसंद नहीं करता था और बेटा चाहता था।

लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493