बेटे के जन्म ने बदला टाम हार्डी का जीवन

लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अपने जीवन में नशे के आदी रहे अभिनेता-निर्माता हॉम हार्डी का कहना है कि उनके बेटे के जन्म ने उनके जीवन को पूरी तरह परिवर्तित कर दिया।

हार्डी ने कहा कि बेटे के जन्म के बाद उन्हें अपने परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास हुआ।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, हार्डी ने कहा कि उनकी पूर्व प्रेमिका राशेल स्पीड से जन्मे उनके बेटे लुईस (7) ने उनके जीवन को बदल दिया है।

अपनी किशोरावस्था में हार्डी नशे के आदी रहे। उन्होंने केवल 13 साल की उम्र में ‘हेल्यूसीनोजन’ नामक नशीला पदार्थ लेना शुरू कर दिया था और उसके तीन साल बाद वह कोकीन लेने लगे थे और शराब भी पीने लगे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493