नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत में कोहरे के कारण रद्द की गईं 34 ट्रेनों का परिचालन सोमवार को फिर से शुरू किया जाएगा। कोहरे के कारण बार-बार देर होने वाली कई ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए गए थे, जिनकी नियमित सेवा भी बहाल की जाएगी।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।
उत्तर रेलवे ने अपने बयान में कहा, “कोहरे के कारण जिन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था या जिन ट्रेनों के फेरे (फ्रीक्वेंसी) कम किए गए थे, उन्हें 25 जनवरी से फिर बहाल किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath