बेटे के जन्म पर स्वदेश गए गेल

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल अपने नवजात बेटे से मिलने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। वह बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे।

गेल इस समय अपनी पार्टनर नताशा बेररिज के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने सोशल नेटव*+++++++++++++++++++++++++++र्+*ग साइट इंस्टाग्राम पर मंगलवार को उन्हें संबोधित करते हुए लिखा, “मैं घर के रास्ते में हूं, बेबी।”

बेंगलोर के बल्लेबाज सरफराज खान ने मुंबई के साथ होने वाले मैच से पहले इस बात की पुष्टि की।

सरफराज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गेल पिता बने हैं। वह अपने परिवार और बेटे से मिलने अपने देश लौट गए हैं।”

सरफराज ने आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 गेंदों में 35 रनों की पारी खेल सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

सरफराज ने कहा, “मैं आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। इस सत्र के पहले मैच के बाद टीम के सीनियर खिलाडियों ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझसे अपना स्वाभविक खेल खेलने को कहा।”

युवा बल्लेबाज ने कहा, “हम वानखेड़े में पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे क्योंकि हमारा ऊपरी क्रम शानदार फॉर्म में है। अगर मुझे बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो मैं हालत के हिसाब से बल्लेबाजी करूंगा। सीनियर खिलाड़ियों ने बताया है कि अलग-अलग परिस्थितियों में कैसे खेलना है और कड़े हालात का कैसे मुकाबला करना है।”

सरफराज ने कहा, “पिछले आईपीएल से इस आईपीएल तक मैंने काफी कुछ सीखा है। मैंने इस बीच अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया था जहां मैंने कोच राहुल द्रविड़ से काफी कुछ सीखा। मैं इस साल भी काफी कुछ सीख रहा हूं। शेन वाटसन भी टीम में हैं। इसलिए टीम में काफी अनुभव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493