बेटे! चिंता मत करो, मैं हूं ना : पी. चिदंबरम

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को सीबीआई की अदालत में पेश हुए अपने बेटे कार्ति से कहा, “चिंता मत करो मैं यहां हूं।”

आईएनएक्स मीडिया से जुड़े कथित रिश्वत मामले में कार्ति को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में गुरुवार में उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने के लिए पेश किया गया था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने बेटे की पीठ पर हाथ रखकर उनको हौसला दिया। चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम पहले से ही अदालत में मौजूद थीं।

सीबीआई न्यायाधीश सुनील राणा के सामने तीन घंटे चली बहस के दौरान अधिवक्ता दंपति अदालत में मौजूद थे।

न्यायाधीश ने कार्ति के माता-पिता को जांच अधिकारी की मौजूदगी में सुनवाई के बीच अवकाश के समय में उनसे बात करने की इजाजत दी। अदालत ने इसके बाद अपने फैसले में कार्ति की सीबीआई हिरासत अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी।

न्यायाधीश ने कार्ति को घर का बना भोजन खाने की अनुमति तो नहीं दी, लेकिन उन्हें दवाई लेने और स्वास्थ्य जांच करवाने की इजाजत दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493