बेटे संग रोमांचक यात्रा पर रीज विदरस्पून

ओटावा, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री रीज विदरस्पून अपने बेटे डीकन फिलिप के साथ एक रोमांचक यात्रा पर निकली हैं।

‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, विदरस्पून (42) और उनका 13 वर्षीय बेटा इस सप्ताह की शुरुआत में एक रोमांचक यात्रा के लिए कनाडा पहुंचे हैं।

विदरस्पून ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मां-बेटे की यात्रा तस्वीरें साझा कीं।

विदरस्पून ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘वाइल्डरनेस बडी’।

विदरस्पून ने इंस्टाग्राम पर एक और स्लाइडशो के कैप्शन में लिखा, “नदी में कश्ती चलाने का रोमांच।”

पिछले साल मां-बेटे की जोड़ी ने ब्रिटिश कोलंबिया तक हाइकिंग की थी। उन्होंने इस यात्रा का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493