सीरिया में आतंकवाद रोधी अभियानों से रूस के सैन्यबलों, रक्षा उद्योगों को लाभ : पुतिन

मॉस्को, 16 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन का कहना है कि रूस के सैन्यबलों और रक्षा उद्योगों को सीरिया में आतंकवाद रोधी अभियानों से फायदा पहुंचा है।

मॉस्को, 16 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन का कहना है कि रूस के सैन्यबलों और रक्षा उद्योगों को सीरिया में आतंकवाद रोधी अभियानों से फायदा पहुंचा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से बताया, “युद्ध की स्थितियों में हमारे सैनिकों की तैनाती और नवीनतम हथियारों का उपयोग बेहद फायदेमंद है।”

उन्होंने कहा कि रूसी सशस्त्रबलों ने ‘अलग गुणवत्ता’ हासिल की है और हाल ही में गठित रक्षा इकाइयों ने प्रभावी ढंग से काम किया है।

पुतिन ने कहा कि नवीनतम हथियारों के इस्तेमाल से रूस को यह समझने में मदद मिलती है कि युद्ध की स्थिति में हथियार कितने कारगर तरीके से उपयोग में लाए जाते हैं।

रूस ने सितंबर 2015 में सीरिया में आतंकवाद-रोधी अभियानों में भाग लेना शुरू किया था। अब उसने सीरिया से अपने अधिकतर सैनिकों को वापस बुला लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493