मप्र:सिंधिया की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस,दिग्विजय सिंह ने मंच से की घोषणा

19144129_1686058671703249_3223737141702722117_o(भोपाल)–  किसानों के हित में कर रहे सत्याग्रह आन्दोलन के मंच पर दिग्विजय सिंह तय समय से 2 घंटे देर से पहुंचे लेकिन अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट कर गए की आगामी चुनाव कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ेगी.

दिग्विजय सिंह ने मंच से भाजपा एवं संघ पर तीखी टिप्पणियां कीं एवं कार्यकर्ताओं से निडर हो भाजपा से संघर्ष की अपील की उन्होंने कहा वे 45 वर्षों से संघ की विचारधारा से संघर्ष कर रहे हैं इनसे डरोगे तो ये डरायेंगे,सामने आओगे तो भाग जायेंगे.

कहा जाय तो दिग्विजय सिंह के इस भाषण  से चुनावी जंग का ऐलान हो गया है .पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस की सभा में इतनी संख्या देखने में नहीं आई .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493