लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट कहते हैं कि वह जब छोटे थे, तो उनके प्रति पिता का बर्ताव बड़ा कड़क था, लेकिन वह खुद अपने बेटों के साथ बहुत ही अनुशासन बरतते हैं।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैड्र (51) ने बताया कि वह अपनी बेटियों के प्रति उतने कड़क नहीं हैं, लेकिन बेटों के साथ बहुत ही अनुशासन बरतते हैं या दूसरे शब्दों में कहें, तो थोड़े कड़क हैं।
‘टेलीग्राफ मैगजीन’ ने ब्रैड के हवाले से कहा, “मेरे पिता बहुत कड़क मिजाज के थे। मैं अपने बेटों के साथ बहुत अनुशासन बरतता हूं। बेटियां कुछ गलत नहीं करतीं, इसलिए उनके प्रति मुझे कड़क होने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। मुझे लगता है कि मेरा काम उन्हें उनके आसपास के माहौल से अवगत कराना और उनकी यह जानने में मदद करना है कि वे अपनी जिंदगी के साथ क्या करना चाहते हैं..ताकि वे जान सकें कि वे कौन हैं।”
ब्रैड को मैडॉक्स (14), पैक्स (11), जहारा (10), सिलोह (9) और जुड़वा बच्चे-नॉक्स व विवियन (7) हैं।
dharmpath.com dharmpath