चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता संदीप किशन मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘नेरम’ के तेलुगू रीमेक में होंगे। फिल्म में कीर्ति सुरेश को भी मुख्य भूमिका में लिए जाने की संभावना है। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।
फिल्म इकाई से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म निर्माता इस बारे में कीर्ति सुरेश और अशना जवेरी से बात कर रहे हैं। संभावना है कि कीर्ति को फिल्म में मुख्य भूमिका दी जाएगी।”
एक आधिकारिक बयान में निर्माताओं ने पुष्टि की है कि रीमेक की शूटिंग 12 दिसम्बर से शुरू हो जाएगी।
फिल्म का निर्माण ‘पिक्सल ड्रीम्स इंडिया’ के सुधाकर चेरुकुरी करेंगे।
मलयालम फिल्म ‘नेरम’ में निविन पॉली मुख्य भूमिका में थे।
dharmpath.com dharmpath