मेड्रिड, 30 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने रविवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में इबार को 2-0 से हरा दिया।
रियल के गारेथ बेल और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने गोल किए। मध्यांतर तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हो सका था। ऐसा लग रहा था कि रियल से आधे से भी कम बजट वाली टीम-इबार उसे बराबरी पर रोक लेगी।
इस जीत के बावजूद रियल अंक तालिका में एफसी बार्सिलोना से छह अंक पीछे है। बार्सिलोना ने शनिवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए रियल सोसिएदाद को 1-0 से हराया था। उस मैच में नेमार ने दो गोल किए थे।
रविवार को एक अन्य मैच में वेलेंसिाय को सेविला के हाथों 0-1 की हार मिली, जिसके बाद उसके कोच नुनो इस्पीरीतु सातो ने इस्तीफा दे दिया।
dharmpath.com dharmpath