‘बेढब’ खूबसूरत संदेश देगी : संजय कपूर

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कपूर ने कहा कि आगामी फिल्म ‘बेढब’ दर्शकों को खूबसूरत संदेश देगी।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कपूर ने कहा कि आगामी फिल्म ‘बेढब’ दर्शकों को खूबसूरत संदेश देगी।

संजय हाल ही में नेटफ्लिक्स के ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आए थे।

उन्होंने शनिवार को ‘बेढब’ के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से यह बात कही। फिल्म में संजय डबल रोल में नजर आएंगे।

निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म की पहली झलकी जारी की थी जिसमें संजय सिगार पकड़े काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, “मुझे फिल्म की पटकथा ने आकर्षक किया। मैं कहानी के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता हूं। फिल्म खूबसूरत संदेश देती है और इसलिए इसका हिस्सा बनने का निर्णय लिया।”

‘बेढब’ में संजय कपूर के अलावा, पूजा चोपड़ा और आशीष सचदेवा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493