जीएसटी ईमानदारी की जीत : मोदी

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात ‘ में वस्तु एवं सेवा कर को ईमानदारी की जीत बताया।

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात ‘ में वस्तु एवं सेवा कर को ईमानदारी की जीत बताया।

देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को जुलाई में पूरे एक साल हो जाएंगे।

मोदी ने कहा, “जीएसटी को एक साल पूरा करने वाला है। लोगों का ‘एक राष्ट्र, एक कर’ का सपना अब वास्तविकता में बदल गया है। इसके लिए मैं राज्यों को श्रेय देता हूं।”

मोदी ने कहा, “जीएसटी सहकारी संघवाद का सबसे अच्छा उदाहरण है। सभी राज्यों ने देश के कल्याण के लिए सामूहिक रूप से निर्णय लिया, इसलिए इस तरह के बड़े कर सुधार को लागू किया जा सका।”

उन्होंने कहा कि आईटी ने जीएसटी के माध्यम से आयकर अधिकारियों की जगह ले ली है क्योंकि अब रिटर्न से लेकर रिफंड तक तक का काम आईटी के जरिए किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493