लंदन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। एक महिला द्वारा घर में लाल फीते छोड़ने से परेशान अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैक ने पुलिस को बुलाया और अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है।
मिरर डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि कंबरबैक ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस और सुरक्षा विशेषज्ञों को बुलाया है।
संडे पीपल के मुताबिक, सूत्र ने कहा, “बेनेडिक्ट पहले ही सुरक्षा कर लेना चाहते हैं ताकि बाद में पछताना न पड़े। उन्होंने पुलिस से बात की है और अब वह देख रहे हैं कि हर सावधानी रखी जाए। उन्होंने थियेटर प्रबंधन से भी बात की है।”
लंदन के बार्बीकन थियेटर में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं, जहां बेनेडिक्ट एक नाटक में प्रस्तुति देंगे। साथ ही पुलिस ने महिला को एक नोटिस भी जारी किया है। इसे भविष्य में उत्पीड़न के खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
महिला द्वारा घर में लाल फीते छोड़ने की शुरुआत करने के बाद बेनेडिक्ट ने सुरक्षा बढ़ा दी थी।
dharmpath.com dharmpath