लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बेन किंग्सले अपनी पत्नी डेनिलिया लावेंडर के सेट पर जाना पसंद करते हैं और वे कहते हैं, ‘स्क्रीन पर उसे देखने में खुशी मिलती है।’
लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बेन किंग्सले अपनी पत्नी डेनिलिया लावेंडर के सेट पर जाना पसंद करते हैं और वे कहते हैं, ‘स्क्रीन पर उसे देखने में खुशी मिलती है।’
किंग्सले ने लावेंडर से 2007 में शादी की थी और उनके साथ फिल्म ‘लर्निग टू ड्राइव’ में नजर आए थे। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके ने यह जानकारी दी है।
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने डेनिलिया के साथ काम करने का कैसा आनंद रहा। बेन ने टोटल फिल्म पत्रिका को बताया, “सचमुच बहुत अच्छा रहा। उसे स्क्रीन पर देखना हमेशा आनंदपूर्ण होता है।”
उन्होंने बताया, “हम दुबारा एक अद्भुत फिल्म में साथ काम करने वाले हैं, जिसका नाम ‘बैकस्टेबिंग फॉर बिगिनर्स’ है। यह 2002-03 में हुए खाड़ी युद्ध से पहले संयुक्त राष्ट्र के तेल के बदले अनाज घोटाले के बारे में है।”
dharmpath.com dharmpath