बेल्जियम की महारानी ने फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस का दौरा किया

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम की महारानी मथिल्डे ने गुरुवार को यहां फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के मुख्यालय का दौरा किया। महारानी मथिल्डे ने फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस द्वारा किए जा रहे कार्यो और उनके ग्राहकों के जीवन पर इसके चलते पड़ने वाले प्रभावों में गहरी रुचि दिखाई।

महारानी ने फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के कुछ पुराने ग्राहकों से भी मुलाकात की और उनकी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों तथा फ्यूजन के प्रयासों के चलते उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी में कार्यरत नि:शक्त जनों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के निमंत्रण पर बेल्जियम की महारानी मथिल्डे 5 से 11 नवंबर तक सात दिन की भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक देवेश सचदेव ने कहा, “महारानी की अगवानी करना फ्यूजन के लिए सम्मान का विषय है। इस दौरे ने वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता के क्षेत्र में फ्यूजन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की पुष्टि की है। साथ ही इसने समाज के निचले स्तरों पर अवसरों को पैदा करने के लिए काम करने के हमारे संकल्प को भी और मजबूत किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493