लिले (फ्रांस), 28 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम के साइकिलिस्ट एंटोनी डेमोटी की ‘जेंट-वेवेल्जेम’ रेस के दौरान मोटरबाइक से टकराने से मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने रविवार को कहा कि ‘परिस्थितियों का पता लगाने के लिए’ जांच की जा रही है।
फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र में स्थित सेंट-मारी-काप्पेल में दुर्घटना के बाद डेमोटी (25) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति में होने के कारण उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती किया गया था।
‘जेंट-वेवेल्जेम’ रेस के विजेता स्लोवाकिया के पीटर सागन रहे।
रेस के दौरान तेज हवा ने प्रतियोगियों को काफी परेशान किया। 243 किलोमीटर लंबी इस रेस में कुछ पहाड़ियों पर भी साइकिल से चढ़ाई करनी थी। बेल्जियम के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन जेन्स डेबुशेरे को भी भिड़ंत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath