नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पाकिस्तान में लाहौर के एक पार्क में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की सोमवार को निंदा की है। विस्फोट में 70 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
माकपा ने एक बयान में कहा, “यह हमला बेहद घृणित है, क्योंकि हमलावरों ने खुद ही कहा है कि उन्होंने रविवार को ईस्टर के मौके पर पार्क में गए ईसाई समुदाय को निशाना बनाया था।”
माकपा ने कहा, “पाकिस्तानी प्रशासन को ऐसी आतंकवादी हिंसा का सहारा लेने वाले धार्मिक आतंकवादियों का सख्ती से दमन करना चाहिए।”
रविवार शाम को किए गए हमले में कोई 300 लोग घायल भी हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath