मित्र का नाटक देखने थियेटर पहुंचे मेसी

ब्यूनस आयर्स, 28 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी वर्तमान में 2018 विश्व कप के दक्षिण अमेरिकी एलिमिनेशन दौर के लिए होने वाले अगले मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान सप्ताहांत को मिले रात्रि अवकाश का इस्तेमाल उन्होंने तफरीह के लिए किया और शनिवार को अपने करीबी दोस्त निकोलस वाजकुएज का एक नाटक देखा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बार्सिलोना के स्ट्राइकर मेसी ने शनिवार को अपोलो थियेटर में ‘एल ओट्रो लाडो डे ला कामा’ नाटक देखा। इस नाटक में उनके करीबी मित्र निकोलस की भी अहम भूमिका थी।

निकोलस ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की और इसके कुछ देर बाद एक वीडियो भी डाला, जिसमें मेसी को दर्शकों तथा नाटक के सभी कलाकारों की तालियों के बीच मंच पर आते देखा जा रहा है।

एक रेडियो कार्यक्रम में निकोलस ने मेसी के साथ अपनी मित्रता के बारे में भी बात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493