समाचार पत्र एल अवेनीर ने कहा कि छापेमारी बीते साल पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों से संबंधित नहीं है। कुल मिलाकर ब्रसेल्स के मोलेनबीक, कोएकेलबर्ग, स्कार्बिक व इटरबिक में नौ संपत्तियों पर छापेमारी की गई।
बेल्जियम के संघीय अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा करनेवाले कई संदिग्धों की पहचान की गई है। दक्षिणी बेल्जियम के शहर लीग में संघीय पुलिस बल की आतंकवाद रोधी शाखा 10 लोगों को पूछताछ के लिए ले गई है।
समाचार पत्र ने कहा कि एक जांच अदालत दिन में बाद में यह फैसला करेगा कि उनकी हिरासत अवधि बढ़ाई जाए और उन्हें आरोपित किया जाए या नहीं।
छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन व कंप्यूटरों को जब्त किया गया है।
dharmpath.com dharmpath