ऐरायां मशायक में कनीज फातमा पत्नी गौसुल हक अपने खेतों में लंबे अंतराल से मशरूम की खेती करती है, जिससे तमाम लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इसकी देखरेख उनके पुत्र सपा नेता एजाजुल हसन राजू करते हैं। रात में अराजक तत्वों ने मशरूम की खेत में आग लगा दी।
आग की लपट देखकर सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्र होकर नलकूप के पानी से आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग की प्रचंड लपट ने मशरूम की सभी छह झोपड़ियों को खाक कर दिया। सुल्तानपुर घोष थाने में भुक्तभोगिनी ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए पंद्रह लाख रुपये की मशरूम के नुकसान की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath