‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के अभियोजक एरिक वैन डेर सिप्ट ने बताया कि ब्रसेल्स और चारलेरोई में रविवार को 22 स्थानों पर छापेमारी की गई।
पुलिस ने मोलेनबीक में तलाशी अभियान के दौरान एक कार पर दो गोलियां चलाई, जिसमें एक संदिग्ध घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
यह छापेमारी पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद की गई है, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गई थी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
सिप्ट का कहना है कि रविवार को हुई तलाशी के दौरान किसी तरह का हथियार या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने कहा कि ब्रसेल्स में आतंकवाद के लिहाज से अलर्ट का स्तर उच्च रखा गया है। विश्वविद्यालयों, स्कूलों और मेट्रो भी बंद रहेंगे।
मिशेल का कहना है कि प्रशासन को पेरिस की तरह ही एक और हमले को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
dharmpath.com dharmpath