कुआलालंपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मलेशिया के साथ मजबूत रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
मोदी ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम रक्षा सहयोग को मजबूत बनाएंगे। साइबर सुरक्षा पर भी हमारा समझौता बहुत महत्वपूर्ण है। हम अपनी साझेदारी को बढ़ाने की दिशा में नई स्फूर्ति से काम करेंगे। हम सुरक्षा सहयोग जारी रखेंगे।”
इस सम्मेलन में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक भी मौजूद थे।
इससे पहले, मोदी की तीन दिवसीय मलेशिया यात्रा के दूसरे दिन यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने पुत्राजया में गले मिलकर मोदी का स्वागत किया। इसके बाद मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मोदी ने शनिवार को 13वें आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ)-भारत शिखर सम्मेलन में शिरकत की और रविवार को 10वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath