‘बेवॉच’ के सेट पर एफ्रॉन ने उतारी कमीज

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जैक एफ्रॉन ने आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग के दौरान अपनी कमीज उतारी।

वेबसाइट ‘एसेजशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेता ने गर्व के साथ अपने डोले-शोले दिखाए और फिल्म से सेट से अपनी कुछ तस्वीरे इंस्टाग्राम पर साझा की।

इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें एफ्रॉन ने अपने प्रशंसकों के लिए साझा की। सबसे पहले उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स के अलावा कुछ नहीं पहना था।

एफ्रॉन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “पापारासी के साथ मुश्किल समय लेकिन कोई नहीं।”

एफ्रॉन ने सह-कलाकार ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन के साथ टायर को धक्का देने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अपनी एक बिना कमीज वाली तस्वीर साझा की।

फिल्म की शूटिंग इन दिनों फ्लोरिडा के बोका रैटन में हो रही है। एफ्रॉन और जॉनसन के अलावा फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

‘बेवॉच’ अमेरिका में 19 मई 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493