बेसिक्टास से पेपे ने किया दो साल का करार

इस्तानबुल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पेपे ने तुर्की के शीर्ष फुटबाल क्लब बेसिक्टास के साथ दो साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तुर्की सुपर लीग विजेता ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा है कि पेपे ने क्लब के साथ एक करोड़ डालर का कारर किया है।

वेबसाइट ने पेपे के हवाले से लिखा है कि वह बेसिक्टास के साथ करार कर खुश हैं जिन्होंने खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी मेहनत की।

पेपे ने स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के साथ रहते हुए चैम्पियंस लीग का खिताब तीन बार जीता है। उन्होंने कहा कि उनके पास इंग्लैंड, इटली और फ्रांस के क्लबों से भी प्रस्ताव थे, लेकिन उन्होंने तुर्की को चुना। वह 10 साल तक रियल मैड्रिड के साथ रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493