बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं नरेन : कोहली

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनीन नरेन की तारीफ की है। कोहली के मुताबिक नरेन एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं।

कोलकाता के साथ शनिवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, “मैंने बीते मैच में नरेन को गेंदबाजी करते देखा है। मैंने महसूस किया है कि वह पहले से भी अधिक धीमी गेंद कराने लगे हैं। इसके बावजूद उनकी गेंदों को खेलना मुश्किल है। नरेन में कला है और वह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं।”

नरेन ने दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता की सफलता में अहम किरदार निभाया है लेकिन मुम्बई इंडियंस के साथ मंगलवार को हुए मैच में वह विकेट नहीं हासिल कर सके थे।

कोलकाता ने आईपीएल-8 के उद्घाटन मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493