बेहतर होता प्रधानमंत्री शहीदों के परिजन संग दिवाली मनाते : मायावती

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि बेहतर होता अगर प्रधानमंत्री शहीदों के परिवार के साथ दिवाली मनाते।

बसपा प्रमुख ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री को शहीदों के परिजनों को दिल्ली में एकत्र कर उन्हें अनुग्रह राशि व अन्य सुविधाएं देनी चाहिए थी। मानवीयता भरा ऐसा काम प्रधानमंत्री ने नहीं किया, हालांकि यह उन सैनिकों को भी जरूर ज्यादा अच्छा लगा होगा, जिनके बीच मोदी ने इस बार दिवाली मनाई।

उन्होंने कहा, “सीमा पर हमारे सैनिक व सुरक्षा बलों के जवानों के शहीद होने की खबरें आए दिन लगातार आ रही हैं। यह अति गंभीर और चिंता की बात है, खासकर नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर के बार-बार उल्लंघन के कारण हमारे जवान शहीद हो रहे हैं।”

मायावती ने कहा कि इन शहीदों के परिवार के प्रति सामूहिक तौर पर संवेदना व्यक्त की जानी चाहिए। साथ ही उन्हें अनुग्रह राशि व अन्य सुविधा एकमुश्त दिल्ली बुलाकर दी जाती तो ज्यादा अच्छा होता। यह वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493