बैंकरप्शी विधेयक संयुक्त समिति के हवाले

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा ने बुधवार को इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्शी विधेयक को संसद की एक संयुक्त समिति के हवाले करने का फैसला किया।

सदन में यह प्रस्ताव रखते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि समिति में लोकसभा से 20 सदस्य और राज्यसभा से 10 सदस्य होंगे।

लोकसभा के सदस्यों में शामिल हैं पी.पी. चौधरी, गोपाल शेट्टी, सुभाष चंद्र बहेरिया, निशिकांत दूबे, शिवकुमार चनबसप्पा उदासी, अनिल गुलाबराव सिरोले, अभिषेक सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय जायसवाल और जगदंबिका पॉल (सभी भारतीय जनता पार्टी), चंद्रकांत भाऊराव खरे (शिव सेना), जयदेव गल्ला (तेलुगू देशम पार्टी), चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी), के.सी. वेणुगोपाल, सुष्मिता देव (कांग्रेस), पी. वेणुगोपाल (एआईएडीएमके), कल्याण बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), भर्तृहरि महताब (बीजू जनता दल), बी. विनोद कुमार (तेलंगाना राष्ट्र समिति) और जितेंद्र चौधरी (मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493