बैंकाक विस्फोट में घायल बच्ची हांगकांग लौटेगी

हांगकांग की जैस्मीन चू अपने पिता और आव्रजन अधिकारियों के साथ विमान से स्वदेश लौटेगी। हवाईअड्डे से उसे एंबुलेंस में सीधे प्रिंसेज मार्गरेट हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, जहां उसका इलाज किया जाएगा।

बम विस्फोट में बुरी तरह घायल जैस्मीन के पैर से बम के टुकड़े निकालने के लिए बैंकाक में तीन ऑपरेशन किए गए थे। विस्फोट में घायल होने के बाद स्वदेश पहुंचने वाली वह अंतिम हांगकांग वासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकाक बम विस्फोट में दो हांगकांग वासियों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए थे। मृतकों के शव शुक्रवार को ही हांगकांग भेज दिए गए थे।

आव्रजन विभाग ने कहा कि बैंकाक में आगामी कुछ समय तक स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और बैंकाक में रह रहे हांगकांग वासियों को व्यवहारिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। साथ ही हांगकांग वासियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने और सुरक्षित क्षेत्रों में रहने की सलाह भी दी गई है।

बैंकाक के मध्य हिस्से में बीते सप्ताह सोमवार को एक प्रसिद्ध मंदिर के बाहर हुए बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 120 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493