बैंकाक विस्फोट से कंबोडिया के पर्यटन को नुकसान

नोम पेन्ह, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकाक में हुए विस्फोट से कंबोडिया का पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा, क्योंकि अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक बैंकाक होकर ही कंबोडिया आते हैं। यह बात पर्यटन मंत्री थोंग खोन ने बुधवार को कही।

उन्होंने कहा, “करीब 40 फीसदी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक थाईलैंड होकर ही कंबोडिया आते हैं।”

उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि बैंकाक में स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।”

बैंकाक में विस्फोट के बाद कंबोडिया में पर्यटन स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

कंबोडिया की अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख क्षेत्रों में से पर्यटन एक है। आंकड़ों के मुताबिक 2015 की पहली छमाही में कंबोडिया में करीब 23 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 5.6 फीसदी अधिक है।

बैंकाक के इरावन मंदिर परिसर में सोमवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493