बैंकिंग सम्मेलन मुंबई में 11 मई को, श्वेतपत्र जारी होगा

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। बैंकिंग क्षेत्र और रत्नाभूषण उद्योग के बीच विश्वास बहाली के मकसद से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन, जेम्स ऐंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) की ओर से 11 मई को मुंबई में होने वाले बैंकिंग सम्मेलन में श्वेतपत्र जारी किया जाएगा। जीजेईपीसी ने यह जानकारी शनिवार को दी।

जीजेईपीसी ने कहा कि इस पत्र का उद्देश्य जटिल बैंकिंग समस्याओं को हल करना और पिछले दिनों हुई जालसाजी की घटनाओं से भरोसे में कमी आई है, उसे दूर करना और बैंकिंग क्षेत्र व रत्नाभूषण उद्योग के बीच दोबारा विश्वास बहाली करना है।

विज्ञप्ति के अनुसार, जेम्स ऐंड ज्वेलरी इंडस्ट्री और शीर्ष बैंकिंग ऋणदाताओं के परामर्श से जीजेईपीसी द्वारा संकलित इस श्वेतपत्र को ‘डायमंड फाइनेंसिंग 2018 नई चुनौतियां’ नाम दिया गया है।

जीजेईपीसी के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा, “यह बैंकिंग संगोष्ठी दोबारा विश्वास बहाल करने के लिए एक संयुक्त मंच प्रदान करेगी और सुनिश्चित करेगी कि इस व्यापार में उधार देने में सभी बैंकों को लाभदायक अनुभव हो। हम बैंकिंग बिरादरी और रत्नाभूषण उद्योग दोनों से भारी सहभागिता की उम्मीद करते हैं। यह श्वेतपत्र किसी भी इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493