बैंकॉक में गोलीबारी में भारतीय पर्यटक की मौत

बैंकॉक, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गोलीबारी में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि यह शूटआउट दो टीनेज समूहों के बीच प्रतुनम के सेंटरा वाटरगेट पवेलियन शॉपिंग मॉल के पार्किं ग लॉट में रविवार रात को हुआ।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के वन कमांडर मेजर जनरल सेनित समरनसमरुकिट के अनुसार, अज्ञात हमलावरों के पास एके-47 राइफल थीं।

पुलिस ने कहा कि कि दोनों समूह एक नजदीकी स्नूकर क्लब से निकलकर पार्किं ग स्थल के बगल की एक गली में झगड़ा करने लगे जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

इस घटना में थाईलैंड के दो और लाओस का एक शख्स घायल हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493