बैंकों के लिए टीसीएस के एप डेवलपमेंट किट

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। प्रमुख वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को ‘बीएएनसीएस एप डेवलपमेंट किट’ (एडीके) लांच किया, जो बैंकों को अपना एप बनाने तथा उसे सभी प्रकार के डिवाइसों और डेस्कटॉप पर बिना किसी बाधा के चलाने में सक्षम बनाएगा।

‘बीएएनसीएस एडीके’ बैंकों को उद्यम और उपभोक्ता दोनों के एप को हाइब्रिड आर्किटेक्टचर के तहत बनाने में मदद करेगा, जो वेब डिजाइन के आधुनिक सिद्धांतों के हिसाब से है।

टीसीएस के बीएएनसीएस डिजिटल के प्रमुख सतीश वालाट ने कहा, “‘बीएएनसीएस एडीके’ का विजन बैंकों को लचीलापन और विकास की गति स्थानांतरित करना है।”

‘बीएएनसीएस एडीके’ कई सारे विजेट्स, कंट्रोल्स और कंपोनेट्स के साथ उपलब्ध है, जिसमें बैंक अपने वर्तमान या नए विजेट्स को जोड़ सकते हैं, जिसे उन्हें अपने पारिस्थितिकी तंत्र में जोड़ने का अवसर मिलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493