मोरक्को में दुनिया का सबसे पुराना मानव जीवाश्म मिला

रबात, 8 जून (आईएएनएस)। दक्षिणी मोरक्को के शहर यूसुफिया केपास अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने दुनिया के सबसे पुराने मानव जीवाश्म की खोज की है।

मोरक्को के राष्ट्रीय इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस ऑफ ऑर्केलॉजी एंड हेरिटेज ने बुधवार को एक बयान में यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संस्थान ने कहा कि होमो सेपियंस के 3,000,00 साल पुराने ये जीवाश्म एक सुदूर गांव जेबेल इरहौद में पाए गए हैं।

रपट के अनुसार, ये जीवाश्म मानव जीवों की उत्पत्ति को एक लाख साल पीछे धकेलते हैं और यह बताते हैं कि मनुष्य केवल पूर्वी अफ्रीका में विकसित नहीं हुए थे।

नेचर पत्रिका के अनुसार, वैज्ञानिकों ने कहा कि इस निष्कर्ष से यह बात स्पष्ट नहीं होती कि होमो सेपियन्स उत्तरी अफ्रीका में उत्पन्न हुए हैं, बल्कि यह सुझाव देते हैं कि इन प्रजातियों के सबसे प्रारंभिक सदस्य समूचे महाद्वीप में विकसित हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493