लॉस एंजेलिस, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री-फिल्मकार एलिजाबेथ बैंक्स का कहना है कि उन्हें ‘स्पाइडर मैन’ में मैरी जेन वॉटसन के किरदार के लिए खारिज कर दिया गया था।
लॉस एंजेलिस, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री-फिल्मकार एलिजाबेथ बैंक्स का कहना है कि उन्हें ‘स्पाइडर मैन’ में मैरी जेन वॉटसन के किरदार के लिए खारिज कर दिया गया था।
एलिजाबेथ ने किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था, जिसे आखिरकार कर्स्टन डंस्ट ने निभाया था।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक्स ने पत्रिका ‘ग्लैमर’ को बताया, “मैने पहली स्पाइडर मैन फिल्म में मैरी जेन वॉटसन की भूमिका के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। टोबे और मेरी उम्र समान है, लेकिन मुझे कहा गया था कि उस भूमिका के लिए मेरी उम्र ज्यादा है।”‘
‘पिच परफेक्ट 2’ की निर्देशक ने हालांकि अपने लंबे करियर के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं अपने लंबे करियर के लिए आभारी हूं। मैं बहुत सहज महसूस कर रही हूं कि मैं कुछ समय तक इस उद्योग में काम करती रहूंगी।”
dharmpath.com dharmpath