मप्र में लागू होगी स्थाई पंप कनेक्शन योजना

सीहोर, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को अस्थाई विद्युत कनेक्शन से मुक्त करने के लिए चार हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री स्थाई पंप कनेक्शन योजना लागू की जाएगी। इस योजना से किसानों को फायदा होगा।

शुक्ल ने रविवार को यहां एक भवन को लोकार्पित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का श्रेय सरकार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने संबोधन में विकास के मानदंडों के आधार पर मध्य प्रदेश का जिक्र हमेशा करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश में केवल 3300 मेगावाट विद्युत उत्पादन होता था, जबकि आज 17,100 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। प्रदेश सरकार 8200 करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को दे रही है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से न्यूनतम निर्धारित विद्युत बिल राशि जमा करने का भी अनुरोध किया।

शुक्ल ने कहा कि जहां खेती और घरेलू उपभोग के लिए विद्युत कनेक्शन का फीडर से विभक्तीकरण (सेपरेशन) नहीं हुआ है, वहां 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अवैध कनेक्शनों को समाप्त करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्युतकर्मियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493