बैंक कतार में बेहोशी के बाद वृद्घ की मौत

इंफाल, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंफाल में वृद्धावस्था पेंशन के लिए लंबे समय तक कतार में खड़े रहने के कारण एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

इबोहांबी अकोइजम (70) पांच दिसंबर को मुख्य डाकघर में कतार में खड़े होने के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

डाकघर के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने वृद्ध को प्राथमिक उपचार दिया था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार न होने के कारण उसे इंफाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल भेज दिया गया।

अकोइजम की बुधवार को मौत हो गई। इंफाल शहर और अन्य जिला मुख्यालयों के बैंक, खाताधारकों को कुछ दर्जन टोकन जारी कर रहे थे। केवल उन्हें ही बैंक परिसर में प्रवेश करने दिया जा रहा है, जिनके पास टोकन है।

इसी बीच अधिकांश एटीएम बूथों में नकदी नहीं है और बैंक खाताधारकों को सीमित संख्या में ही परिसर के भीतर प्रवेश करने दे रहे हैं।

वृद्ध महिलाओं समेत कई धाताधारकों ने बैंकों में शौचालय और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध न होने की शिकायत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493