बैंक खातों से 15 करोड़ आधार जुड़े

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि देश में 15 करोड़ आधार संख्या बैंक खातों से जोड़ी जा चुकी है।

एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.पी. होता ने यहां कहा, “एनपीसीआई ने एक प्रमुख मील का पत्थर पार कर लिया है। सफलतापूर्वक 15 करोड़ बैंक खातों को आधार संख्या से जोड़ा जा चुका है।”

उन्होंने कहा कि अभी 30 जून तक आधार संख्या के 17 करोड़ डीबीटीएल लाभार्थियों को बैंक खातों से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है।

होता ने कहा, “उम्मीद है कि जल्द ही सभी प्रकार के सरकारी सब्सिडी और लाभ अंततरण के लाभार्थियों को आधार से जोड़ दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “इस विशेष प्रणाली के कारण अपव्यव कितना रुक पाता है, वह करीब एक साल तक योजना को चलाने से पता चल पाएगा।”

एनपीसीआई की स्थापना अप्रैल 2009 में की गई थी। इसका मकसद विभिन्न भुगतान प्रणालियों को एक राष्ट्रव्यापी, समान और मानक प्रणाली में समाहित करना है।

तब से एनपीसीआई ने एटीएम स्विचिंग, मोबाइल भुगतान, चेक ट्रंकेशन सिस्टम, पीओएस स्विचिंग, 24 गुणा 7 रेमिटेंस सिस्टम ‘आईएमपीएस’, रूपे और आधार भुगतान सहित कई भुगतान परियोजना प्रणालियों का काम पूरा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493