करुणारत्ने के स्थान पर प्रसन्ना हुए श्रीलंका टीम में शामिल

ऑकलैंड, 6 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को जारी विश्व कप के लिए हरफनमौला खिलाड़ी सिकुगे प्रसन्ना को चोटिल दिमुथ करुणारत्ने के स्थान पर श्रीलंकाई टीम में शामिल करने की इजाजत दे दी।

सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने की उंगली में सिडनी में अभ्यास के दौरान फ्रैक्चर आ गया था, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा।

दूसरी ओर, प्रसन्ना के पास 22 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों का अनुभव है, जिसमें उनके नाम 181 रन हैं। साथ ही वह 21 विकेट भी हासिल करने में सफल रहे हैं।

श्रीलंका विश्व कप के पूल-ए में है और चार मैच खेल चुका है। इनमें तीन में श्रीलंका विजयी रहा है। श्रीलंका को अपना अगला मैच रविवार को सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493